Followers

Showing posts with label sheikh Ahmad didst. Show all posts
Showing posts with label sheikh Ahmad didst. Show all posts

Tuesday, August 20, 2024

शेख अहमद दीदात' ने "क्राइस्ट इन इस्लाम" नाम से एक बड़ा मशहूर लेक्चर दिया

 'शेख अहमद दीदात' ने "क्राइस्ट इन इस्लाम" नाम से एक बड़ा मशहूर लेक्चर दिया था, जिसने पश्चिमी ईसाई जगत और अफ्रीका में ईसाईयों के बीच दावत की राह आसान कर दी थी। दीदात का वो मशहूर लेक्चर मेरे पास ऑडियो, वीडियो और प्रिंट तीनों रूपों में है। सवा घंटे के उस लेक्चर और उसके बाद पैंतालीस मिनट तक चले सवाल-जबाब सत्र में दीदात ने सामने बैठे ईसाई श्रोताओं को ये समझा दिया था कि इस्लाम के अंदर उनके जीसस क्राइस्ट और मदर मेरी का दर्ज़ा बड़ा ऊँचा है, इतना ऊँचा जितना आपके 'बाईबल' में भी नहीं है। 


दीदात ने उनको ये समझा दिया कि ईसा और उसकी माता को दुनिया में अधिक सम्मान इस्लाम और उसके पैगंबर ने दिलवाया है न कि ईसा के शिष्यों और बाईबल ने। दीदात ने उन्हें चहकते हुये ये भी कहा कि हम आपके ईसा का नाम अलैहेसलाम (जो एक सम्मान सूचक शब्द है) लगाये बिना नहीं लेते।


दीदात के उस लेक्चर के बाद ईसाई जगत में उथल-पुथल मच गई और कई ईसाई मजहब परिवर्तन कर मुसलमान हो गये। मजहब परिवर्तन करते समय वो ईसाई ये भूल गये कि इस सम्मान के लेक्चर से अभिभूत होकर उन्होंने किन सत्यों और किन तथ्यों से आँखें मूँद ली है। वो भूल गये कि कैसे उनके गिरिजाओं को जमींदोज किया गया था। वो ये भी भूल गये कि कैसे उनकी मुकद्दस किताब तौरात, ज़बूर और इंजील को मिलावट से युक्त बताया गया, वो भूल गये कि कैसे उनके बुनियादी सिद्धांत यानि ट्रिनिटी, सूलीकरण और सदेह स्वर्गारोहण के सिद्धांत को इस्लाम ने सिरे से खारिज कर दिया है। वो ये भी भूल गये कि कैसे उनके पादरियों की सेलिबेसी को गैर-ईश्वरीय कृत्य बताया गया है। वो ये भी भूल गये कि कैसे इस्लाम ने उनको इस बात के लिये जहन्नम का इंधन घोषित किया हुआ है क्योंकि वो ईसा और उसकी माता को खुदा मानतें हैं।


दीदात से इम्प्रेस होकर वो जब अपने चर्च में और अपने लोगों में लौटे तो वहाँ जाकर ठीक वही बातें कही जो आज लंदन और यूके में हिन्दू और हिंदुस्तान विरोधी खालिस्तानी कह रहे हैं या फिर पाकिस्तान जाकर वहां से लौट कर आने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू कह रहे थे। 


दीदात से इम्प्रेस "ईसाई" अपने लोगों से कह रहे थे कि तुम्हें पता नहीं कि मैं दीदात से क्या सौगात लेकर आया हूँ। तुम्हें पता नहीं कि मैं दीदात से अपने जीसस और मदर मेरी के लिये कितना सम्मान लेकर आया हूँ। तुम्हें पता नहीं कि आज दीदात ने कैसे अपनी मुकद्दस किताब में हमारे जीसस का नाम पच्चीस मर्तबा निकाल कर दिखाया है।


सिद्धू भी बाजवा से इम्प्रेस होकर उसी अंदाज़ में कह रहे थे कि तुम्हें पता नहीं कि मैं वहाँ से क्या लेकर आया हूँ। मैं गुरु नानक देव जी की पाँच सौंवी प्रकाश वर्ष के लिये बोर्डर खुलवाने की सौगात लेकर आया हूँ। बाजवा की ओर से अमन का पैगाम लेकर आया हूँ वगैरह-वगैरह।


जैसे लंदन वाले खालिस्तान समर्थक कह रहे कि देखो हम उनसे एन्टी इंडिया और हेट हिन्दू बयान सुनकर आयें हैं।


भईया, जब मेरे जीसस और मदर मेरी का इतना ही सम्मान है तुम्हारे यहाँ तो फिर काहे उस जीसस के एक भी चर्च को तुम अपनी अरब भूमि में खड़े नहीं होने देते? काहे तुम हमको उस जीसस के मानने पर जहन्नमी घोषित करते हो? काहे तुम ये कहते हो कि हमारे ईसाईयत के सारे बुनियादी सिद्धांत ही गलत हैं और हमारे इंजील में मिलावट है और काहे हमारे ईश्वर को अधिक से अधिक एक रसूल का दर्ज़ा देते हो जबकि हम उनको खुदा मानते हैं? काहे तुम्हारी नज़रें हमारे बैतुल-मुकद्दस पर है? 


तब दीदात से ये सारे सवाल न तो वो धिम्मी ईसाई पूछ पाये थे और न ही बाजवा से ऐसे सवाल पूछने की हिम्मत सिद्धू या यूके में एंटी इंडिया प्रदर्शन कर रहे अलगाववादियों में थी कि भईया कमर बाजवा ! हमारे नानक देव जी का और सिखी का इतना ही सम्मान है तो काहे हमारे लोगों को तुम्हारे मुल्क में दोयम दर्जे का नागरिक समझा जाता है और काहे उन्हें उनके मूलभूत अधिकारों से वंचित रखा जाता है? काहे तुम हमारे गुरुपर्व को पाकिस्तान का राष्ट्रीय पर्व रूप में मान्यता नहीं देते? काहे तुम्हारे लाहौर में महाराणा रणजीत सिंह जी के नाम और सम्मान में कुछ भी नहीं है? बाबा गुरुनानक देव जी का दर्ज़ा तुम्हारे मजहब के हिसाब से क्या है और हम सिखों को क्या तुम काफिर और दोज़खी नहीं मानते? इतना ही प्रेम उमड़ रहा है तो काहे विभाजन में तुमने हमारा सबसे अधिक खून बहाया था और हमारे बहन-बेटियों की अस्मतरेजी की थी? काहे डोडा में तुमने चुन-चुनकर सत्रह सिखों को बेदर्दी से मार दिया था? क्यों ननकाना साहिब गुरुद्वारे के ग्रंथी की बिटिया उठा ली गई और क्यों पाकिस्तान और अफगानिस्तान से सिखों को भागकर भारत आना पड़ रहा है?


ये क्या मानसिकता है कि आप समझ ही नहीं पा रहे हो कि आपका दोस्त कौन है और दुश्मन कौन है? आपके हित कहाँ हैं और कहाँ नहीं है? कोई आपके लिए अच्छा बोल रहा है या आपका अपमान कर रहा है?


इस मानसिकता को समझना और तद्नुसार उपाय करना आज सबसे आवश्यक है।

Follow 

साभार एक विमर्श.... यूं तो #भारत ने दुनिया को बहुत कुछ दिया है

 साभार एक विमर्श.... यूं तो #भारत ने दुनिया को बहुत कुछ दिया है।लेकिन आज #योग और #आयुर्वेद पर चर्चा कर रहे हैं।ऐसे माहौल में जब #एलोपैथी ने ...