Followers

Friday, June 21, 2024

शत्रुबोध क्या होता है?

 शत्रुबोध क्या होता है? अपने शत्रु को पहचानने लायक सामान्य समझ होना, बुद्धि होना, शत्रुबोध होता है। जैसे डोडो नाम के एक पक्षी के बारे में आपने सुना होगा। अगर नहीं सुना तो अब विलुप्त हो चुके इस पक्षी के विषय में गूगल से ढूंढकर पढ़ लीजिये। कबूतरों के ही दूर-दराज के रिश्तेदार इस पक्षी का मूल निवास मॉरिशस इलाके में था। दो-ढाई फीट तक ऊँचा ये पक्षी दस से सत्रह किलो तक के वजन का हो सकता था। इसी पहली बार डच नाविकों ने 1598 में देखा था। ये मूर्ख पक्षी समझ ही नहीं पाता था कि मनुष्य इसके शत्रु हैं और उनसे इसे दूर भागना चाहिए। परिणाम ये हुआ कि अंतिम डोडो 1662 में देखा गया। सौ वर्षों से भी कम समय में डोडो की पूरी प्रजाति ही विलुप्त हो गयी।


मनुष्यों में भी आसानी से ये डोडो प्रवृत्ति देखी जा सकती है। उदाहरण के तौर पर सोचकर देखिये कि इजरायल क्या कभी फिलीस्तीन के साथ कोई क्रिकेट-फुटबॉल-बास्केटबाल के मैच खेल रहा होता है? अर्मेनिया अपने पड़ोसी अजरबैजान के साथ खेलता मिलेगा? शीत युद्ध के दौरान अमेरिका और रूस के बीच खेल के मैच होते थे? शत्रुबोध होगा तो ऐसी मूर्खता कोई क्यों करेगा? जबतक आप भारत के हिन्दुओं जैसे शत्रुबोध हीन डोडो न हों, ऐसी विकट मूर्खता आप कर ही नहीं सकते। डोडो के विलुप्त हो जाने के बाद हिन्दू ही धरती पर बचे हुए ऐसे प्राणी हैं जो क्यूटपने के इस विलक्षण स्तर तक जाने का दम रखते हों। हर दूसरे दिन जो भारत में छोटे-छोटे बच्चों को गोली मारने के लिए आतंकी भेज रहा है, उससे क्रिकेट मैच खेलने की मूर्खता करने का नैसर्गिक गुण रखने वाले हम अंतिम ही बचे जीव हैं।


वो बिलकुल चुनकर वैष्णो देवी जा रहे तीर्थयात्रियों की ही बस को निशाना बनाते हैं ताकि उनका अपना  कोई न मरे। गलती से कहीं कोई हलाक हो भी गया तो गिनती नगण्य ही रहे। घर के दस लोग जहाँ से प्रशिक्षित कर-कर के भेजे गए आतंकियों ने जिस दिन मारे हों, उसी दिन टी20 जीत लेने का जश्न मनाने के लीये जिस मूर्खता का स्तर चाहिए, उसी महान समुदाय में जन्म लेने का अवसर ईश्वर ने हमें भी प्रदान किया। ये अद्भुत लीला दिखाने हेतु कोटि-कोटि धन्यवाद प्रभु!

 


No comments:

Post a Comment

साभार एक विमर्श.... यूं तो #भारत ने दुनिया को बहुत कुछ दिया है

 साभार एक विमर्श.... यूं तो #भारत ने दुनिया को बहुत कुछ दिया है।लेकिन आज #योग और #आयुर्वेद पर चर्चा कर रहे हैं।ऐसे माहौल में जब #एलोपैथी ने ...