Followers

Tuesday, June 25, 2024

आने वाले 4 राज्यों के चुनाव, चुनाव आयोग वोटर लिस्ट से फर्जी वोटरों को हटाए - इसके अलावा कुछ अन्य सुझाव - चुनाव अधिकारी के सामने वोटर का चेहरा खुला हो

 आने वाले 4 राज्यों के चुनाव,

चुनाव आयोग वोटर लिस्ट से 

फर्जी वोटरों को हटाए -

इसके अलावा कुछ अन्य सुझाव -

चुनाव अधिकारी के सामने 

वोटर का चेहरा खुला हो -


इसी वर्ष हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभाओं के चुनावों के लिए चुनाव आयोग आज से मतदाता पुनरीक्षण का काम शुरू करेगा - पुनरीक्षण करते हुए बोगस मतदाताओं को मतदाता सूचियों से बाहर निकाला जाना सबसे जरूरी है - वैसे अगले साल दिल्ली में भी चुनाव होने हैं -


अभी हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में एक गंभीर जानकारी सामने आई थी कि हैदराबाद के 15 विधानसभा क्षेत्रों में जनवरी, 2023 से मतदाता सूची से 5,41,201 लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए थे - इसका मतलब भाजपा उम्मीदवार माधवी लता का दावा गलत नहीं था कि हैदराबाद में 6 लाख फर्जी वोटर हैं -


अभी हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने माधवी लता की शिकायत पर हैदराबाद संसदीय क्षेत्र की मतदाता सूची से 5,41,201 लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए थे - इनमें 47,141 मृत वोटर थे, 4,39,801 shifted voter थे और 54259 duplicate voter थे -


वोटर लिस्ट की ऐसी जांच हर राज्य में होनी चाहिए - लोकसभा चुनाव में समुदाय विशेष बहुल विधानसभा क्षेत्र ओखला में 20% वोटर बढ़ गए थे और इतने वोटरों का बढ़ना साबित करता है कि बोगस वोटर बढे हैं जो बांग्लादेश से आए हुए हैं या रोहिंग्या है -


चुनाव आयोग को ऐसे बांग्लादेशी और रोहिंग्या वोटरों को केवल आधार कार्ड के अनुसार ही सही नहीं मानना चाहिए बल्कि कुछ और तरीके अपनाने चाहिए जिससे साबित हो कि वे भारतीय हैं ही नहीं - यह प्रक्रिया पूरे देश के लिए अमल में लानी चाहिए क्योंकि विपक्ष अब केवल तुष्टिकरण वोटरों की राजनीति कर रहा है और करेगा - 


जब फर्जी आधार कार्ड बन सकते हैं तो फर्जी वोट भी उसके सहारे बन सकता है - जिन प्राइवेट एजेंसियों ने पिछले कुछ वर्षों में आधार कार्ड बनाए हैं उनकी जांच होनी चाहिए - जब लट्ठ बजेगा तो अपने आप उगलेंगे कितने फर्जी कार्ड बनाए थे उन्होंने -


वोट किसी हाल में शुक्रवार, शनिवार और सोमवार को नहीं होना चाहिए या अन्य किसी ऐसे दिन पर जो सरकारी छुट्टी के आगे पीछे हो - इससे मतदान प्रतिशत पर असर पड़ सकता है -


अगर वोटर राज्य के बाहर गए हुए हैं अपने काम के लिए तो उनके लिए Postal Ballot का प्रबंध किया का सकता है तो आयोग उस पर विचार करे


चुनाव अधिकारी के सामने किसी भी वोटर को चेहरा ढकने की अनुमति नहीं होनी चाहिए - मतलब साफ़ वोट करने के लिए चुनाव अधिकारी के सामने चेहरा ढकने की अनुमति नहीं होनी चाहिए और चुनाव आयोग को इस मामले में सख्त होना चाहिए - बुरखा पहन कर पुरुष वोट करते हैं, छोटी छोटी स्कूल जाने वाली बच्चिया भी वोट कर जाती है -




No comments:

Post a Comment

साभार एक विमर्श.... यूं तो #भारत ने दुनिया को बहुत कुछ दिया है

 साभार एक विमर्श.... यूं तो #भारत ने दुनिया को बहुत कुछ दिया है।लेकिन आज #योग और #आयुर्वेद पर चर्चा कर रहे हैं।ऐसे माहौल में जब #एलोपैथी ने ...