भारत के पास पाकिस्तान से ज्यादा परमाणु हथियार, लेकिन एक साल में चीन ने लंबी छलांग लगाई है। चीन के पास इस समय 410 से 500 नाभिकीय हथियारों की संख्या है। ऐसा चीनी परमाणु कार्यक्रम पर नजर रखनेवाले विशेषज्ञों का मानना है, वे यह भी मानते हैं कि, आनेवाले 5 वर्षों में चीन के पास 800 से 1000 परमाणु हथियार होंगे।
स्वीडिश थिंक टैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट सीप्री (SIPRI) की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2023 में चीन के पास 410 परमाणु हथियार थे जिनकी संख्या जनवरी 2024 में 500 हो गई। माना जा रहा है कि इसमें और बढ़ोतरी होती रहेगी।
वहीं जनवरी 2024 में भारत के पास 172 परमाणु हथियार थे, विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि, भारत अधिकतम 250 नाभिकीय आयुध बनायेगा। क्योंकि भारत अब इस तकनीक पर काम कर रहा है कि सुपरहाइपरसोनिक मिसाइलें बनाये, जिससे हमला करनेवाले देश पर ऐसी दण्डात्मक भारतीय जवाबी कार्रवाई की जायेगी, जिससे उस देश का नाम दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा।
जबकि पाकिस्तान के पास 170 थे। भारत ने पिछले साल अपने परमाणु हथियारों की संख्या में इजाफा किया। साल 2023 में भारत और पाकिस्तान ने नए प्रकार के न्यूक्लियर डिलीवरी सिस्टम विकसित करना जारी रखा जो आजतक चल रही है।
भारत, पाकिस्तान और चीन, पर नजर रखनेवाले सैन्य मामलों के विशेषज्ञों का मानना है कि, भारतीय परमाणु हथियार वाहक मिसाइल, भारत, चीन से बढ़ते खतरों को देखते हुये विकसित कर रहा है, और 2030 तक भारत इस उपलब्धि को पानेवाला दुनिया का पहला देश होगा, जिसके पास सुपर हाइपरसोनिक मिसाइलों की तकनीक होगी और भारत उस तकनीक से मिसाइलें बनायेगा, जो आज की हाइपरसोनिक रफ्तार से तीन गुना अधिक रफ्तार से चलकर अपने टार्गेट को तबाह कर देंगी।
No comments:
Post a Comment