Followers

Friday, June 21, 2024

NEET paper leak: फूफा ने कराई सेटिंग

 NEET paper leak: फूफा ने कराई सेटिंग


मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट पेपर लीक मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं, जिसमें एक और बड़ा खुलासा इस लीक कांड में पकड़े गए आरोपियों की तरफ से हुआ है। बिहार में पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी अनुराग यादव ने यह कबूला है कि परीक्षा से एक रात पहले उसे पेपर मिल गया था। इस प्रश्न पत्र में वही प्रश्न थे जो अगले दिन नीट परीक्षा में आए थे। इसके अलावा अनुराग के कबूलनामे से इस बात की जानकारी भी मिली है कि परीक्षा से एक रात पहले उनको उत्तर पुस्तिका दी गई थी और प्रश्नों के उत्तर को रटवाया गया था।


नीट पेपर लीक कांड के आरोपी अनुराग यादव के कबूलनामे से इस बात की जानकारी भी सामने आई है कि अनुराग के फूफा सिकंदर यादव ने उसको परीक्षा की सेटिंग हो जाने की बात कहकर कोटा, राजस्थान बुलाया था। इस परीक्षा के बाद पुलिस ने अनुराग को गिरफ्तार कर लिया था।


NEET परीक्षा को लेकर जारी विवाद के बीच बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड सिकंदर यादवेंदु के RJD नेता तेजस्वी यादव के साथ कनेक्शन पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी के PS प्रीतम ने गेस्ट हाउस में आरोपी सिकंदर के लिए रूम बुक कराया था।


विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी के पीएस प्रीतम यादव और आरोपी सिकंदर के आपस में संबंध है।




No comments:

Post a Comment

साभार एक विमर्श.... यूं तो #भारत ने दुनिया को बहुत कुछ दिया है

 साभार एक विमर्श.... यूं तो #भारत ने दुनिया को बहुत कुछ दिया है।लेकिन आज #योग और #आयुर्वेद पर चर्चा कर रहे हैं।ऐसे माहौल में जब #एलोपैथी ने ...