Followers

Friday, July 5, 2024

जवाब तो देना था , दे दिया , करारा दे दिया । जैसा कि पहले पता था कि जब बारी आएगी , प्रधानमंत्री धो डालेंगे । विपक्ष ने उनके पूरे भाषण जबरदस्त शोरगुल किया , एक भी सेकंड के लिए चुप नहीं हुए । लेकिन यह संसद

 जवाब तो देना था , दे दिया , करारा दे दिया । जैसा कि पहले पता था कि जब बारी आएगी , प्रधानमंत्री धो डालेंगे । विपक्ष ने उनके पूरे भाषण जबरदस्त शोरगुल किया , एक भी सेकंड के लिए चुप नहीं हुए । लेकिन यह संसद है और मोदी के पास विधानसभा और संसद चलाने का तीन दशक पुराना अनुभव है । 


इतने हंगामें के बीच करीब ढाई घंटे लंबा भाषण देना कम से कम एक 74 वर्षीय पीएम के लिए आसान नहीं था । सदन में राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर सभी को जवाब देना था । तथापि मुख्य निशाना राहुल गांधी थे , कांग्रेस थी । अब राहुल गांधी ने मोदी को सीधे सीधे निशाना बनाया , भाजपा और आरएसएस के हिन्दुओं को हत्यारा बताया तो जवाब मिलना ही था । उन्होंने राहुल को अहसास कराया कि वे जीते नहीं हैं , अतः सच्चाई को जल्द स्वीकार कर लें ।


अविश्वास प्रस्ताव पर अखिलेश यादव भी बोले और बहुत अच्छा बोले । अखिलेश ने अपनी तमाम बातें कही , शिकायतें भी की पर एक पल को भी शालीनता नहीं छोड़ी । उन्होंने विधानसभा में भी सदा शालीनता बरती । लोकसभा में अखिलाश के जवाब से राहुल गांधी को सबक सीखना चाहिए । नेता प्रतिपक्ष होने का मतलब दूसरों को नीचा दिखाना नहीं , तर्क सम्मत बात रखना होना चाहिए , चिल्लाना और जो मुंह में आए वह उगले देना नहीं । 


माना कि कांग्रेस को सनातन , हिन्दुत्व और राष्ट्रवाद के नाम से चिढ़ है , सदा से रही भी है । किंतु इसका अर्थ हिन्दू को हत्यारा बताना नहीं है । हिन्दू हत्यारा होता तो समझ लीजिए कि देश का समीकरण कैसा होता । हिन्दू सहिष्णु है , उदार है , समन्वयवादी है , शांत है । आप उसे हिन्दू आतंकवाद तक से जोड़ चुके हैं ? अब हत्यारा बता रहे हैं ? कईं तरह की सफाई देकर राहुल गांधी बच नहीं सकते । संसद में उन्होंने अपने हिन्दू विरोध और तुष्टिकरण के विचारों का स्वयं ही भंडा फोड़ दिया ।


राहुल को यह तो पता चल गया होगा कि चाहे बीजेपी और आरएसएस के हिन्दुओं को कहा हो , खुद को स्थापित करने के लिए उनकी एक बकवास हिंदुओं को पसंद नहीं आई । राहुल गांधी महोदय आप पर हिन्दू समाज मीम्ज़ बना रहा है । सोशल मीडिया पर हिन्दू एक दूसरे को " और भाई हत्यारे " तथा " कहो भाई आज कितने मारे " जैसी टिप्पणियां भेजकर आपका उपहास उड़ा रहे हैं । आपकी छवि तभी उभरेगी जब आप संयम बरतना सीख लेंगे । देखो और गौर करो । 


बीजेपी जिस व्यतिवादी अहंकार के कारण पिछड़ गई हैं , कहीं आप भी उसी अहंकार का शिकार तो नहीं हो गए ? आपकी सीट बढ़ी जरूर हैं , पर जनादेश का कांग्रेस के पक्ष में नहीं आया । थोड़ा ठहरो , सब्र करो , इतनी जल्दी क्या है ? किसने पढ़ाया आपको आते ही उग्र हो जाने का पाठ ? आपने बेशक उन्हें रोका है , पर सरकार उन्हीं की बनीं । अब आपके फूहड़ और बचकाना बयानों से वे नहीं उखड़ पाएंगे । जयराम रमेश साहब , ये कैसी उग्रता सिखा रहे हैं राहुल गांधी को ? उन्हें एंग्री एंग्री यंगमैन बनाने से बाज आओ । अभी उन्हें और बढ़ाना है तो रास्ते बनाओ । राहुल गांधी को बसाओ , उजाड़ो नहीं ।




No comments:

Post a Comment

साभार एक विमर्श.... यूं तो #भारत ने दुनिया को बहुत कुछ दिया है

 साभार एक विमर्श.... यूं तो #भारत ने दुनिया को बहुत कुछ दिया है।लेकिन आज #योग और #आयुर्वेद पर चर्चा कर रहे हैं।ऐसे माहौल में जब #एलोपैथी ने ...