जब मोदी विरोधियों ने देखा कि इतना रायता फैलाने के बाद भी मोदी अपनी तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाब हो गया है और अपने सहयोगी दलों के किसी प्रकार की ब्लैकमेलिंग के अंदर नहीं आया तो अब उन्होंने खुद अतिवादी हिंदू बनकर हिंदुओं को ही मोदी के खिलाफ भड़काने का काम शुरू कर दिया है। अक्सर मैं ऐसी पोस्ट पढ़ता हूं जिसमें यह लिखा जाता है कि मोदी ने 10 साल में किया ही क्या है। हिंदुओं को बेवकूफ बनाया है और मोदी एक धर्म विशेष की तुष्टिकरण में लगा रहा है।
मोदी इस बार 400 पार चाहता था और उसने यह भी कहा था कि अगले 100 दिनों में ही आपको मेरी की कार्यशाली नजर आएगी और 6 महीनों के अंदर ही मैं बहुत बड़े-बड़े काम कर दूंगा। लेकिन यही हिंदू बहकावे में आकर कांग्रेस को वोट दे आए जबकि तुष्टिकरणीयो को ना किसी बहकावे में आना था और ना ही वह किसी बहकावे में आए। तुष्टिकरणीयो को पता था कि मोदी किसके लिए काम कर रहा है लेकिन हम अतिवादी हिंदुओं को यह बात समझ में नहीं आई और हमें लगा कि मोदी उन के लिए काम कर रहा है।

No comments:
Post a Comment